Many events happen in our surrounding or around the world on every momment. These all events are important for us as well as we descuss about this to each other. So many these events are asked in exams so we learn thses events as current affairs.
1. रामनाथ कोविंद भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान “नेशनल आर्डर ऑफ़ मेरिट” से सम्मानित किया गया है।
2. रविश कुमार हाल ही रेमन मैगसेसे अवार्ड 2019 की घोषणा की गयी, इसमें भारतीय पत्रकार रविश कुमार का नाम भी शामिल है।
3. बैंकाक थाईलैंड के बैंकाक में 52वीं आसियान विदेश मंत्री बैठक का आयोजन किया गया। आसियान समूह स्वयं को एक वैश्विक इकाई के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।
4. मैक्स वर्स्टेपन रेड बुल के ड्राईवर मैक्स वर्स्टेपन जर्मन ग्रैंड प्रिक्स 2019 को अपने नाम कर किया है, यह इस सीजन उनकी दूसरी जीत थी, जबकि उनके करियर की यह 7वीं जीत थी।
5. त्रिपुरा भारत की 7वीं आर्थिक जनगणना की शुरुआत त्रिपुरा से हो गयी है। अगस्त व सितम्बर में इसे अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी लांच किया जायेगा।
6. राजस्थान कैडर के 1985 बैच के आईएएस अफसर बद्री नारायण शर्मा को राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण का चेयरपर्सन पुनः नियुक्त किया गया है।
7. “चन्द्रशेखर – द लास्ट आइकॉन ऑफ़ आइडियोलॉजीकल पॉलिटिक्स” नामक पुस्तक के लेखक राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश तथा लेखक रवि दत्त बाजपाई हैं।
8. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हाल ही में यूट्यूब की तर्ज पर कस्टमाइज्ड विडियो इंटरफ़ेस “CISFTube” तथा एक ऑनलाइन विश्व ज्ञान कोष “सिक्यूरिटीपीडिया”को लांच किया है। “सिक्यूरिटीपीडिया” के द्वारा सुरक्षा बलों को सुरक्षा सबंधी मुद्दों, नवीनतम टेक्नोलॉजी इत्यादि के बारे में अपडेट्स उपलब्ध करवाई जायेंगी।
9. भारत सरकार ने 2022 तक 40,000 मेगावाट रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स की स्थापना का लक्ष्य रखा है, इसमें घर की छतों पर लगाए जाने सोलर पैनल भी शामिल है। दरअसल नवीन व नवीकरणीय उर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने इन सन्दर्भ में राज्यसभा में जवाब दिया है।
10. अत्तूर रवि वर्मा मलयालम भाषा के जाने-माने कवि तथा अनुवादक थे, उनका निधन 26 जुलाई, 2019 को केरल के थ्रिस्सुर में हुआ। उन्होंने अपने जीवनकाल में एज़ुथाचन पुरस्कारम, आशान अवार्ड, केरल साहित्य अकादमी अवार्ड, केंद्र साहित्य अकादमी अवार्ड जैसे पुरस्कार जीते हैं।
11. अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप को प्रथम TIFF ट्रिब्यूट एक्टर अवार्ड प्रदान किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान 44वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (TIFF-2019) के दौरान दिया जायेगा। मेरिल स्ट्रीप को यह सम्मान 9 सितम्बर को प्रदान किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान पांच दशक तक सिनेमा तथा टेलीविज़न में योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।
12. हाल ही में जॉर्डन ने अकाबा के तट पर पानी के भीतर सैन्य संग्रहालय को लांच किया है, इसमें कई टैंक, एम्बुलेंस, मिलिट्री क्रेन, ट्रूप कैरिएर, एंटी-एयरक्राफ्ट बैटरी तथा कॉम्बैट हेलिकॉप्टर इत्यादि हैं।
13. देश में विद्युत् वाहनों को बढ़ावा देने के लिए वस्तु व सेवा कर परिषद् ने GST दर को 12% से कम करके 5% कर दिया है। यह नई दर 1 अगस्त, 2019 से लागू हो जाएगी। परिषद् ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रिक बसें किराए पर लेने को GST में छूट देने का निर्णय लिया है।