Many events happen in our surrounding or around the world on every momment. These all events are important for us as well as we descuss about this to each other. So many these events are asked in exams so we learn thses events as current affairs.
1. विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) पूरे विश्व में 24 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के विषय में जागरूक करना और क्षय रोग की रोकथाम के लिए कदम उठाना है। विश्व टीबी दिवस को विश्व स्वास्थ्यम संगठन जैसे संस्थानों से समर्थन मिलता है। भारत में टीबी के फैलने का एक मुख्य कारण इस बीमारी के लिए लोगों का सचेत ना होना और इसे शुरूआती दौर में गंभीरता से ना लेना।
2. यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने COVID-19 के संभावित लक्षणों को खोजने में लोगों की सहायता के लिए ‘क्लारा’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बॉट लांच किया है। CDC ने स्व-जाँच बॉट क्लारा को विकसित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट अज्योर की हेल्थकेयर बॉट सेवा और CDC फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य किया है। यह वर्तमान में केवल सीडीसी वेबसाइट पर अमेरिका में ही उपलब्ध है। यह बॉट बीमारी के बारे में जानकारी प्रदान करता है, और घर पर बीमारी को संभालने में मदद करता है।
3. पेरू में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र के दौरान पेरिस को 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के मेजबान के रूप में चुना गया। 2028 में खेलों की मेजबानी के लिए लॉस एंजेलिस का चयन किया गया है। वर्तमान में कोरोनावायरस महामारी के बीच 2020 टोक्यो ओलंपिक को स्थगित कर दिया गया है।
4. सऊदी अरब के शासक सलमान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरोना वायरस पर G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 26 मार्च, 2020 को किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन में कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन हिस्सा लेंगे। भारत भी G-20 का सदस्य है।