Many events happen in our surrounding or around the world on every momment. These all events are important for us as well as we descuss about this to each other. So many these events are asked in exams so we learn thses events as current affairs.
1. बेलास्टिक मिसाइल गजनवी
पाकिस्तान ने माध्यम दूरी की बेलास्टिक मिसाइल गजनवी का सफल परिक्षण किया | यह सतह से सतह पर मर करने में सक्षम है | यह विभिन्न प्रकार के हथियारों को भी ले जाने में सक्षम है |
२. मेजर ध्यानचन्द
हॉकी के महान खिलाडी जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था उन्ही मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है | आज के दिन से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की गई |
3. अकेडमिक लोमोनोसोव विश्व का पहला तैरता हुआ परमाणु उर्जा प्लांट है जिसका निर्माण रूस की सरकारी कंपनी द्वारा किया गया है |
इसकी लम्बाई 144 मीटर तथा चौड़ाई 30 मीटर है। इसकी विस्थापन क्षमता 21,500 टन है तथा इसमें 69 लोग कार्य कर सकते हैं। उर्जा उत्पादन के लिए इसमें दो परिवर्तित KLT-40 नेवल प्रोपल्शन न्यूक्लियर रिएक्टर का उपयोग किया गया है। इससे 70 मेगावाट विद्युत् तथा 300 मेगावाट ऊष्मा का उत्पादन किया जा सकता है। इसका नाम रूसी शिक्षाविद मिखाइल लोमोनोसोव पर रखा गया है।
4. थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में 2019 इंडो-पैसिफिक चीफ्स ऑफ़ डिफेन्स कांफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा | इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ द्वारा किया जायेगा।
5. भारत की पहली महिला DGP कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन 26 अगस्त, 2019 को मुंबई में हुआ |
6. 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किये गये वैश्विक पुरस्कार
(a) आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड : अफ़ग़ानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
(b) आर्डर ऑफ़ किंग अब्दुलअज़ीज़ साश : सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
(c) ग्रैंड कालर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ पलेस्टाइन : फिलस्तीन द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान
(d) सीओल शांति पुरस्कार : दक्षिण कोरिया की सीओल पीस प्राइज फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया
(e) चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड : यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है, यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा प्रदान किया जाता है।
(f) आर्डर ऑफ़ ज़ायेद : संयुक्त अरब अमीरात को सर्वोच्च नागरिक सम्मान
7. केन्द्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में प्रोजेक्ट SU.RE को लांच किया। इसका उद्देश्य सतत फैशन की ओर अग्रसर होना है जिससे स्वच्छ पर्यावरण के लिए भी योगदान दिया जा सके।
प्रोजेक्ट SU.RE
प्रोजेक्ट SU.RE का अर्थ है “Sustainable Resolution” । यह वस्त्र उद्योग द्वारा शुरू की गयी इस किस्म की प्रथम पहल है। इस प्रोजेक्ट को भारतीय कपडा निर्माता संघ (CMAI) भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ, IMG रिलायंस तथा लेकमे फैशन वीक के आयोजनकर्ताओं द्वारा लांच किया गया है।
8. G7 शिखर सम्मेलन
फ्रांस में 45वें G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन 24-26 अगस्त, 2019 के दौरान किया गया। इस शिखर सम्मेलन की थीम “असमानता का मुकाबला करना” थी। इस सम्मेलन में G7 के सदस्य देशों (फ्रांस इटली, कानान्दा, अमेरिका, जापान, जर्मनी तथा यूनाइटेड किंगडम) ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हिस्सा लिया, भारत को इस सम्मेलन में फ्रांस द्वारा आमंत्रित किया गया था।
9. भारत की स्टार शटलर पी.वी. सिन्धु ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 फाइनल में विश्व की नंबर 4 खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को पराजित करके इतिहास रचा। सिन्धु ने जापान की ओकुहारा को मात्र 37 मिनट में 21-7, 21-7 से पराजित किया। इसके साथ ही पी.वी. सिन्धु विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। क्वार्टरफाइनल में सिन्धु ने विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी ताई तजु यिंग को पराजित किया था, बाद में सेमीफाइनल में उन्होंने आल इंग्लैंड चैंपियन चेन यू फेई को हराया था।
10. गोकुलम केरल एफ.सी. ने मोहन बागान ने हराकर डूरंड कप अपने नाम किया। फाइनल में गोकुलम ने मोहन बागान को 2-1 से कलकत्ता के साल्ट लेक स्टेडियम में पराजित किया।