Many events happen in our surrounding or around the world on every momment. These all events are important for us as well as we descuss about this to each other. So many these events are asked in exams so we learn thses events as current affairs.
1. भारत का 12वां प्रमुख बंदरगाह, कामराजार पोर्ट तमिलनाडु में कोरोमंडल तट पर स्थित है। हाल ही में भारत सरकार ने कामराज पोर्ट लिमिटेड में अपनी 66.67% हिस्सेदारी 2,383 करोड़ रुपये में चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट को बेचीं। केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSE) में सरकार के रणनीतिक विनिवेश और शेयर बिक्री का प्रबंधन निवेश व सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) द्वारा किया जाता है।
2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “टीम -11” की स्थापना की है जिसमें कोरोवायरस को फैलने से रोकने के लिए नौकरशाहों के नेतृत्व वाली अंतर-विभागीय समितियां शामिल हैं। इन समितियों का गठन राज्य में वायरस के बहु-पार्श्व प्रभावों की जांच करने और पीड़ितों को चिकित्सा देखभाल, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और बेरोजगार श्रमिकों की सहायता के लिए सुझाव देने के लिए किया गया है।
3. पशु अधिकार संस्था PETA (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया है। उन्हें COVID19 लॉकडाउन के दौरान ओडिशा के सभी नगर निकायों में जानवरों को खिलाने के लिए राहत कोष से 54 लाख रुपये आवंटित करने के उनके सहानुभूतिपूर्ण कार्य के लिए चुना गया है।
4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद के एक इंक्यूबेटेड स्टार्ट-अप एरोबियोसिस इनोवेशन ने ‘जीवन लाइट’ नामक एक किफायती और आपातकालीन-उपयोग वेंटिलेटर विकसित किया है। यह पोर्टेबल डिवाइस इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर आधारित है| और इसे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से संचालित किया जा सकता है। इस वेंटिलेटर को एक बैटरी द्वारा भी संचालित किया जा सकता है, जो इसे बिजली की आपूर्ति के बिना क्षेत्रों में तैनात करने में सक्षम बनाता है।
5. रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) की एक प्रयोगशाला वाहन अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान (वीआरडीई), अहमदनगर ने एक पूर्ण शरीर कीटाणुशोधन कक्ष को डिज़ाइन किया है जिसे ‘पर्सनेल सेनिटाइजेशन एनक्लोजर’ (पीएसई) कहा जाता है। यह एनक्लोजर एक वॉक-थ्रू सेट-अप है, जो कर्मियों की स्वच्छता के लिए बनाया गया है। यह पोर्टेबल सिस्टम एक बार में एक व्यक्ति को साफ करता है, यह सैनिटाइज़र और साबुन मशीन से लैस है। विद्युतीय रूप से संचालित पंप 25 सेकंड के लिए हाइपो सोडियम क्लोराइड की एक कीटाणुनाशक धुंध निर्मित करता है।
6. भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से डायग्नोस्टिक किट के निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाया है। विदेशी व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की हालिया अधिसूचना के अनुसार, कोरोनोवायरस प्रकोप के बीच शिपमेंट को हतोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। एक निर्यातक को शिपमेंट के लिए DGFT से लाइसेंस लेना होगा।
7. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 50 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर नागरिक आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत मुफ्त COVID-19 परीक्षण और उपचार के लिए पात्र होंगे।
8. COVID-19 महामारी पर काबू पाने हेतु समाधान खोजने के लिए ‘हैक द क्राइसिस- इंडिया’ नामक हैकथॉन लांच की गयी है। इस हैकथॉन का आयोजन ‘हैक ए कॉज – इंडिया’ और ‘फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन पुणे’ द्वारा किया जा रहा है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित है। इस हैकथॉन में 48 घंटे में 2,000 से अधिक टीमें और 15,000 प्रतिभागी भाग लेंगे।
9. भारत के गैर-लाभकारी संगठन ARMMAN को सामाजिक उद्यमिता के लिए प्रतिष्ठित स्कोल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए इस NGO का चयन किया गया है। यह उन पाँच संगठनों में से एक है, जिन्होंने इस पुरस्कार को जीता है, यह एशिया और अफ्रीका से चुना गया एकमात्र NGO है। यह NGO भारत सरकार के साथ साझेदारी में मोबाइल स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू कर रहा है|
10. फिच रेटिंग्स ने भारत के वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 2% कर दिया है। पहले फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2020-21 में विकास दर 5.1% रहने का अनुमान लगाया था। इसका मुख्य कारण कोरोनावायरस प्रकोप के कारण धीमी आर्थिक गतिविधियाँ है|
11. भारतीय वायु सेना के हरक्यूलिस विमान ने हाल ही में COVID 19 से निपटने के लिए सहायता के रूप में मालदीव को लगभग 6.2 टन आवश्यक दवाइयाँ मुहैया करवाई। यह दवाएँ विभिन्न शहरों से पड़ोसी देश में पहुँचाने के लिए खरीदी गई थीं। भारत ने इससे पहले एक चिकित्सा दल को आवश्यक दवाओं के साथ मालदीव भेजा है। मालदीव ज्यादातर भारत से आयात पर निर्भर है, इसलिए आवश्यक खाद्य अनाज और उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति भी मालदीव को की गई है।
12. 2022 एशियाई खेलों के आधिकारिक शुभंकर हाल ही में चीन में एक डिजिटल लॉन्च समारोह में जारी किए गए। कांग्कोंग, लियानलियन और चेनचेन को 19वें एशियाई खेलों के शुभंकर के रूप में नामित किया गया है, इन खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ में किया जाएगा।
13. हाल ही में केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने “आरोग्य सेतु” एप्लीकेशन विकसित किया है। जब कोई व्यक्ति COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के छह फीट के संपर्क में आता है, तो यह एप्प उस व्यक्ति को सचेत कर देता है।
14. 1 अप्रैल, 2020 को संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की कि नवंबर 2020 में ग्लासगो में होने वाली COP 26 (Conference of Parties) को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय COVID-19 वायरस के खतरे तथा विश्व पर इसके प्रभाव के कारण लिया जा रहा है। COP26 को पेरिस समझौते के बाद से एक महत्वपूर्ण जलवायु वार्ता माना जाता है।
15. केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच, राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स को लॉन्च किया, इसमें ई-एनएएम सॉफ्टवेयर में वेयरहाउस आधारित ट्रेडिंग मॉड्यूल, लॉजिस्टिक मॉड्यूल का उन्नत संस्करण, एफपीओ ट्रेडिंग मॉड्यूल इत्यादि शामिल हैं, जहां एफपीओ संग्रह केंद्र से अपनी उपज का व्यापार कर सकते हैं। ई-एनएएम प्लेटफार्म को भारत में 14 अप्रैल, 2016 को एक राष्ट्रव्यापी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड पोर्टल के रूप में लॉन्च किया गया था। इसके मध्यम से 16 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में 585 मंडियों को ई-एनएएम पोर्टल पर एकीकृत किया गया है।
16. विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग एक-चौथाई उपभोक्ता वर्तमान में खबरों के लिए भुगतान करते हैं, लेकिन लगभग दो-तिहाई आबादी भुगतान करने के लिए तैयार है। वर्तमान में कोरोनोवायरस महामारी के बीच समाज में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने चीन, जर्मनी, भारत, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका सहित छह बाजारों में समाचार और मनोरंजन उपभोक्ताओं का एक सर्वेक्षण किया। इसमें यह भी पता चला कि 60% उपभोक्ता मीडिया सेवा के लिए पंजीकृत हैं।
17. भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी और विश्व प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी का कोरोनोवायरस से संक्रमण करने के बाद निधन हो गया। गीता रामजी एक अनुभवी विषाणुविज्ञानी और एचआईवी रोकथाम की शोधकर्ता थीं। वह डरबन में दक्षिण अफ्रीकी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (SAMRC) कार्यालय की एचआईवी रोकथाम अनुसंधान इकाई की निदेशक थीं। उन्होंने European Development Clinical Trials Partnerships का ‘आउटस्टैंडिंग फीमेल साइंटिस्ट अवार्ड’ भी जीता था।