Many events happen in our surrounding or around the world on every momment. These all events are important for us as well as we descuss about this to each other. So many these events are asked in exams so we learn thses events as current affairs.
1. क्रिसिल (CRISIL) रेटिंग एजेंसी के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप और 21 दिन के lockdown के कारण भारत की विकासदर 5.2% से घटकर 3.5% होने का अनुमान लगाया है |
2. सतीश गुजराल जो की एक प्रसिद्ध कलाकार और वास्तुकार थे उनका 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया | ये पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा कुमार गुजराल के भाई थे | इन्हें 1999 में पदम् विभूषण से सम्मानित किया गया था |
3. रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को घटाकर 2.5% कर दिया है, इससे पहले मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की विकास दर 5.3% रहने का अनुमान लगाया था। मूडीज द्वारा हाल ही में जारी ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2020-21 के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 21-दिवसीय लॉकडाउन के परिणामस्वरूप आय में नुकसान होगा। घरेलू मांग और रिकवरी की गति भी धीमी होने की उम्मीद है।
4. 27 मार्च, 2020 को G-20 वीडियो शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब के शासक सलमान ने की। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया। इस शिखर सम्मेलन में G-20 नेताओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5 ट्रिलियन अमरीकी डालर के निवेश के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की।